• Home
  • Wed, 12-Mar-2025

Breaking News


Ram Mandir: राम के जश्न में डूबा देश, अयोध्या से लेकर चेन्नई तक दिखा दीपावली सा नजारा

Updated : Mon, 22 Jan 2024 05:36 PM

राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा सोमवार को संपन्न हुआ। इसी के साथ 500 साल के चले आ रहे संघर्षों के बाद अयोध्या में गर्भगृह में भगवान राम लला की मूर्ति स्थापित हो गई। इसके चलते पूरे देश में दीपावली जैसा माहौल है। गांव कस्बे से लेकर शहरों तक लोग दीप जलाकर दीपोत्सव मना रहे हैं। मर्यादा पुरुषोत्तम राम के मंदिर आगमन पर लोग संगीत की धुनों पर नाच रहे हैं।

राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा सोमवार (22 जनवरी) को संपन्न हुई। इसी के साथ 500 साल के चले आ रहे लंबे संघर्षों के बाद अयोध्या में गर्भगृह में भगवान राम लला की मूर्ति स्थापित हो गई। इसके चलते पूरे देश में दीपावली जैसा माहौल है। गांव, कस्बे से लेकर शहरों तक लोग दीप जलाकर दीपोत्सव मना रहे हैं। मर्यादा पुरुषोत्तम राम के मंदिर आगमन पर लोग संगीत की धुनों पर नाचते हुए जश्न मना रहे हैं।

लोगों के इस उत्साह के साथ में दीपोत्सव मनाने की तस्वीरें सामने आई हैं। यह तस्वीरें दीपावली की ही भांति मन मोह लेने वाली हैं।

आज अयोध्या से लेकर देश का हर शहर दीपों की रोशनी में डूबा है। सोमवार को बिहार की राजधानी पटना में लोगों ने अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का जश्न मनाने के लिए दीए जलाए।