• Home
  • Wed, 12-Mar-2025

Breaking News


विश्व पर्यटन पर दिखा 'मोदी मैजिक', गूगल सर्च पर लक्षद्वीप ने रचा इतिहास; बीस सालों का उच्चतम स्तर का रिकॉर्ड छुआ

Updated : Mon, 08 Jan 2024 05:17 PM

किसी पर्यटन स्थल पर नेता का जाना और स्थल को लेकर तुलनात्मक प्रतिक्रिया सामान्य सी बात है लेकिन यह बिल्कुल आश्चर्यजनक है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने समुद्र तटीय पर्यटन स्थल लक्षद्वीप में कुछ घंटे बिताए तो वह विश्व पर्यटन मानचित्र पर छा गया। गूगल सर्च पर उसे खोजे जाने का रिकॉर्ड बन गया। गूगल पर हैशटैग बायकॉटमालदीव ट्रेंड किया।

किसी पर्यटन स्थल पर नेता का जाना और स्थल को लेकर तुलनात्मक प्रतिक्रिया सामान्य सी बात है, लेकिन यह बिल्कुल आश्चर्यजनक है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने समुद्र तटीय पर्यटन स्थल लक्षद्वीप में कुछ घंटे बिताए तो वह विश्व पर्यटन मानचित्र पर छा गया।

गूगल सर्च पर उसे खोजे जाने का रिकॉर्ड बन गया। यही नहीं, मालदीव के नेताओं ने पीएम मोदी और लक्षद्वीप पर आलोचनात्मक प्रतिक्रिया दी तो यह वैश्विक मुद्दा बन गया और हैशटैग 'बायकॉटमालदीव' के साथ मोदी के मान में भारत एकजुट दिखाई दिया।

'वोकल फॉर लोकल' मोदी सरकार की नीतियों और उद्देश्यों में शामिल है। सिर्फ स्थानीय उत्पाद ही नहीं, विभिन्न अवसरों पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्थानीय कला, पर्यटन स्थल आदि को भी प्रोत्साहन देते नजर आते हैं। हाल ही में उन्होंने देशवासियों से आग्रह किया था कि डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए विदेश जाने की बजाए अपने देश के स्थलों को चुनें।

इसी कड़ी में दो और तीन जनवरी को पीएम मोदी कुछ परियोजनाओं के शुभारंभ के लिए केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप गए तो वहां समुद्र तट की सैर की। वहां बिता गए सुकून भरे क्षणों के फोटो और वीडियो इंटरनेट मीडिया पर साझा किए। लक्षद्वीप के पर्यटन को प्रोत्साहित करने, अन्य पर्यटकों को आकर्षित करने का यह उनका तरीका था।