शीतलहर की चपेट में आगरा, अब बारिश बढ़ाएगी जनता की मुसीबत; बढ़ेगी गलन
Updated : Fri, 05 Jan 2024 04:36 PM

उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़नी शुरु हो गई है। कोहरे और शीत लहर से लोगों को हाल-बेहाल है। इसी बीच अब मौसम विभाग ने बारिश को लेकर संभावना जताई है। आठ और नौ जनवरी को तेज हवा के साथ वर्षा हो सकती है। इससे जिले में गलन और भी ज्यादा बढ़ जाएगी और इसके साथ ही परेशानी भी।
उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़नी शुरु हो गई है। कोहरे और शीत लहर से लोगों को हाल-बेहाल है। शीतलहर से परेशान शहरवासियों का इम्तिहान अब वर्षा लेगी। आठ और नौ जनवरी को तेज हवा के साथ वर्षा हो सकती है। गुरुवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई, लेकिन बादल छाए रहने व ठंडी हवा चलने से गलन अधिक रही।
सुबह से रात तक लोग ठिठुरते रहे। बुधवार के बाद गुरुवार को भी सूरज छुट्टी पर रहा। दोपहर 1:30 बजे के करीब बादलों की ओट में छिपा सूरज दिखा जरूर, लेकिन ठंडी हवा चलने लगी। बादलों में एक बार फिर सूरज छिप गया। अभी और ठंड का प्रकोप बढ़ने वाला है।
शहर में लगातार तीसरे दिन कोल्ड डे कंडीशन रही। आगरा गुरुवार को प्रदेश के ठंडे शहरों में छठे स्थान पर रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि पांच से सात जनवरी तक कोहरा परेशान करेगा। आठ जनवरी को हल्की वर्षा हो सकती है।
28 घंटे लेट रही सचखंड एक्सप्रेस अमृतसर से हजूर साहिब नांदेड के मध्य चलने वाली सचखंड एक्सप्रेस 28 घंटे देरी से गुरुवार शाम साढ़े सात बजे आगरा कैंट स्टेशन पहुंची। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं गुरुवार को चलने वाली इस ट्रेन को रद्द कर दिया गया। सिवनी से फिरोजपुर कैंट के मध्य चलने वाली पातालकोट एक्सप्रेस 23 घंटे की देरी से आगरा कैंट स्टेशन पहुंची।