मणिपुर से लेकर मुंबई तक गुजरेगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा, 66 दिनों में 110 जिले होंगे कवर
Updated : Thu, 04 Jan 2024 04:26 PM

भारत जोड़ो न्याय यात्रा 14 जनवरी से पूर्वोत्तर भारत से पश्चिमी तट तक शुरू होने वाली है। जयराम रमेश के अनुसार भारत जोड़ो न्याय यात्रा 14 जनवरी को हिंसा प्रभावित मणिपुर की राजधानी इम्फाल से दोपहर 12 बजे शुरू होगी। इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी 66 दिनों में 110 जिलों से गुजरते हुए 6700 किलोमीटर से ज़्यादा की दूरी कवर करेंगे।
कांग्रेस ने गुरुवार को अपनी 'भारत न्याय यात्रा' का नाम बदलकर 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' रखा है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने जानकारी देते हुए कहा कि इस मार्च को अब 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' कहा जाएगा। यह यात्रा 14 जनवरी से पूर्वोत्तर भारत से पश्चिमी तट तक शुरू होने वाली है। जयराम रमेश के अनुसार, भारत जोड़ो न्याय यात्रा 14 जनवरी को हिंसा प्रभावित मणिपुर की राजधानी इम्फाल से दोपहर 12 बजे शुरू होगी।
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी है। उन्होंने पोस्ट किया, "ये है 14 जनवरी, 2024 को मणिपुर से मुंबई तक शुरू होने जा रही भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का रूट मैप। राहुल गांधी 66 दिनों में 110 जिलों से गुजरते हुए 6700 किलोमीटर से ज़्यादा की दूरी कवर करेंगे। यह पिछली भारत जोड़ो यात्रा की तरह ही प्रभावशाली और परिवर्तनकारी साबित होगी। बदलेगा भारत, जीतेगा INDIA!"