• Home
  • Wed, 12-Mar-2025

Breaking News


नए साल में यूपी के इस जिले में नर्सरी से 12वीं तक के बच्चों की छुट्टी, डीएम ने जारी किए आदेश

Updated : Mon, 01 Jan 2024 08:02 AM

आगरा में शीतलहर के कारण दो दिन का अवकाश और बढ़ा दिया गया है। दो जनवरी तक की छुट्टी डीएम के आदेश के अनुसार कर दी है। आगरा में तापमान में लगातार गिरावट होने से लोगों का ठंड से बुरा हाल है। प्रदेश के सातवें स्थान पर सबसे ठंडा शहर रहा आगरा। स्कूल में छुट्टी से छोटे बच्चों के साथ ही 12वीं के छात्रों को राहत मिलेगी।

नए साल में विद्यार्थियों के लिए खुशखबरी है। उनका नए साल की खुशियां फिलहाल जारी रहेंगी क्योंकि उनके स्कूल फिलहाल बंद ही रहेंगे। शीतलहर और मौसम की बदहाल स्थिति को देखते हुए डीएम भानु चंद्र गोस्वामी ने कक्षा एक से 12वीं तक का अवकाश दो दिन और बढ़ा दिया है।

जिला विद्यालय निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह और बेसिक शिक्षाधिकारी जितेंद्र कुमार सिंह ने आदेश जारी कर कक्षा 12वीं तक के स्कूलों में शीतलहर के कारण अवकाश को बढ़ते हुए दो जनवरी तक कर दिया है इसलिए अब स्कूल तीन जनवरी को खुलेंगे। यह आदेश 12वीं कक्षा तक के सभी बोर्ड के स्कूलों पर सख्ती से लागू होगा।

रविवार को नए साल की पू्व संध्या पर विद्यार्थी जश्न ने डूबे थे लेकिन उन्हें अगले दिन स्कूल जाने की चिंता भी सता रही थी। लेकिन जैसे ही आदेश जारी हुआ, उनकी खुशी का ठिकाना न रहा और उन्होंने अधिक खुशी के साथ जश्न को आगे बढ़ा दिया। वहीं तमाम ऐसे भी जो अपनी छुट्टियों का सदुपयोग करने के लिए घूमने निकल लिए।

ताजनगरी शीत लहर की चपेट में है। रविवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सुबह गलन और ठिठुरन अधिक रही। दिन में धूप जरूर निकली, लेकिन उसमें तेजी नहीं थी। शाम ढलने पर ठंड का असर फिर नजर आया। रविवार को आगरा प्रदेश में सातवें स्थान पर रहा। सबसे अधिक ठंडा शाहजहांपुर रहा। आगामी सप्ताह में लोगों को कोहरे व ठंड से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। तापमान में अभी और गिरावट देखने को मिल सकती है।