• Home
  • Wed, 12-Mar-2025

Breaking News


आगरा में नेशनल हाईवे पर कोहरे ने बरपाया कहर; डेढ़ दर्जन वाहन आपस में भिड़े, एक की मौत

Updated : Wed, 27 Dec 2023 06:22 AM

आगरा के राष्ट्रीय राजमार्ग पर झरना नाले के पास मंगलवार आधी रात एक के बाद एक 16 वाहन में आपस में भिड़ गए। इसमें एक ट्रक उमेश चंद्र की मृत्यु हाे गई और छह लोग घायल हो गए। क्षतिग्रस्त हुए वाहनों का राष्ट्रीय राजमार्ग से हटा यातायात सुचारू कराया। ट्रांस यमुना में शाहदरा छह ट्रक दो बस एक आटो और कार समेत 16 वाहन आपस में भिडे़ हैं।

घने कोहरे में दृश्यता शून्य होने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर झरना नाले के पास बुधवार आधी रात तीन बजे एक के बाद एक 16 वाहन में आपस में भिड़ गए। इसमें एक ट्रक चालक की मृत्यु हो गई और कई लाेग घायल हो गए।

वाहनों के आपस में टकराने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवागमन बाधित हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पास के अस्पताल में भेजा। क्षतिग्रस्त हुए वाहनों का राष्ट्रीय राजमार्ग से हटवा यातायात सुचारू कराया।

घने कोहरे के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार रात से ही वाहनों की रफ्तार रोक दी। दृश्यता शून्य होने के चलते कई चालकों ने अपने ट्रक सड़क किनारे खड़ी कर दिए थे। आगरा से फिरोजाबाद जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर शाहदरा फ्लाई ओवर और झरना नाले के बीच एक बाद के बाद एक चार ट्रक, दो बस, एक आटो समेत 16 वाहनों के आपस में भिड़ गए। इसमें ट्रक चालक उमेश चंद्र यादव की मृत्यु हाे गई।

चालक कानपुर के थाना घाटमपुर गांव भदेवना बेहटा बुजुर्ग का रहने वाला था। वाहनों के टकराने पर छह अन्य लोग भी घायल हुए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवा दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हाईवे पर एक किनारे खड़़ा करवा आवागमन सुचारू कराया।