• Home
  • Wed, 12-Mar-2025

Breaking News


Raid In Guest House: जिस गेस्ट हाउस में पुलिस को मिली थी युवतियां, तीन साल पहले वहां प्रेमी ने की थी प्रेमिका की हत्या

Updated : Tue, 26 Dec 2023 04:25 AM

सिकंदरा तिराहे के पास स्थित गेस्ट हाउस में पुलिस ने रविवार की रात छापा मारकर सात जोड़ों काे पकड़ा था। सितंबर 2020 में इसी गेस्ट हाउस में महिला की उसके प्रेमी ने गला घोटकर हत्या कर दी थी। हत्यारोपित ने फर्जी आइडी पर कमरा लिया था। वर्ष 2020 में इसका नाम सिकंदरा गेस्ट हाउस था।

डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय को रविवार शाम सिकंदरा तिराहे के पास गंगा गेस्ट हाउस में देह व्यापार की सूचना मिली थी। उनके निर्देश पर पुलिस छापा डाला था। यहां से सात प्रेमी जोड़ों को पकड़ा था। उक्त गेस्ट हाउस में सितंबर 2020 में सिकंदरा की रहने वाली प्रीती की उसके प्रेमी लाखन ने हत्या कर दी थी। आरोपित शव को गेस्ट हाउस के कमरे में छोड़कर भाग गया था। प्रेमी ने बरेली निवासी संदीप की फर्जी आइडी पर कमरा बुक कराया था।

डीसीपी सिटी ने बताया गेस्ट हाउस में देह व्यापार की सूचना गलत थी। प्रेमी जोड़े मिले थे। गेस्ट हाउस का सराय एक्ट में पंजीकरण है। युवतियों को उनके स्वजन के सुपुर्द कर दिया गया। युवकों को पाबंद करने की कार्रवाई की गई है।