• Home
  • Wed, 12-Mar-2025

Breaking News


शीतलहर के चपेट में पूरा उत्तर भारत, घने कोहरे की चादर में लिपटा दिल्ली-NCR

Updated : Tue, 26 Dec 2023 04:17 AM

पहाड़ों पर हो रही कड़ाके की ठंड और बर्फबारी से पूरा उत्तर भारत इसके प्रकोप में है। दिल्ली से सटे इलाकों की भी यही हालात हैं। एनसीआर इलाकों में ठंडक बरकरार है। हरियाणा पंजाब और बिहार समेत कई राज्यों पर घने कोहरे का सितम जारी है। दिल्ली में घने कोहरे के कारण कई उड़ाने प्रभावित हुईं हैं।

सर्द हवाएं घना कोहरा और ठिठुरन भरी सुबह कुछ ऐसे नजारे में दिल्लीवालों के दिन की शुरुआत हो रही है। पहाड़ों पर हो रही कड़ाके की ठंड और बर्फबारी से पूरा उत्तर भारत इसके प्रकोप में है। दिल्ली से सटे इलाकों की भी यही हालात हैं। एनसीआर इलाकों में ठंडक बरकरार है। हरियाणा, पंजाब और बिहार समेत कई राज्यों पर घने कोहरे का सितम जारी है।

राष्ट्रीय राजधानी के तापमान की बात करें तो कई दिनों से हल्की ठंडी हवा चलने के कारण न्यूनतम तापमान में 2.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार और बुधवार को भी कोहरा बहुत अधिक होगा। इस वजह से वजह से मौसम विभाग ने दोनों दिन के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली में घने कोहरे के कारण कई उड़ाने प्रभावित हुईं हैं। साथ ही हल्की ठंडी हवा चलने के कारण पिछले दिन के मुकाबले न्यूनतम तापमान में 2.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार और बुधवार को भी कोहरा बहुत अधिक होगा। इस वजह से वजह से मौसम विभाग ने दोनों दिन के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया है। इस सीजन में पहली बार विजिबिलिटी जीरो  रही है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।