• Home
  • Wed, 12-Mar-2025

Breaking News


आगरा में तेजी से पलटा मौसम का मिजाज, हाईवे पर रेंग कर चले वाहन, तापमान में जबरदस्त गिरावट

Updated : Sat, 16 Dec 2023 04:09 AM

सीजन का पहला घना कोहरा शुक्रवार को पड़ा तो शनिवार को भी घने कोहरे ने परेशान किया। सुबह सात बजे तक 100 मीटर की दूरी तक दृश्यता शून्य रही। सुबह चार बजे तक कोहरा नहीं था लेकिन उसके बाद कोहरा छा गया। सुबह पांच बजे दृश्यता शून्य रही, हाईवे के साथ ही अन्य मार्गों पर वाहन रेंग रेंग कर चले।

सुबह का तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को अधिकतक तापमान सामान्य 24.5 डिग्री सेल्सियस से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। शुक्रवार शाम चार बजे के बाद ठंडी हवा चलने लगी और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। रात में कोहरा छा गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले दिन में भी सुबह कोहरा छाएगा, दोपहर में धूप निकलेगी।

सर्दी में ठिठुरते स्कूल पहुंचे बच्चे

सुबह कोहरा छाने के साथ ही ठंडी हवा चली, सर्दी में ठिठुरते हुए बच्चे स्कूल पहुंचे। दृश्यता कम होने से स्कूल वैन और बच्चों को लेकर जा रहे ऑटो चालकों को भी परेशानी हुई।

मेहताब बाग से नहीं देख सके ताजमहल

शनिवार को ताजमहल पहुंचे सैलानियों को सुबह कोहर की चादर में ताजमहल छिपा दिखा। कोहरा इतना अधिक था कि मेहताब बाग आने वाले पर्यटक ताजमहल नहीं देख सके।