• Home
  • Wed, 12-Mar-2025

Breaking News


छत्तीसगढ़ CM के शपथ समारोह में अलग अंदाज में दिखे PM मोदी, खुद ही राज्यपाल की टेबल खिसकाई; माइक भी किया ठीक

Updated : Wed, 13 Dec 2023 01:21 PM

विष्णु देव साय ने बुधवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ अरुण साव और विजय शर्मा ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस शपथ ग्रहण समारोह में खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी पहुंचे थे। इस दौरान पीएम मोदी एक सामान्य भाजपा कार्यकर्ता की तरह नजर आएं जिसकी खूब चर्चा हो रही है। उन्होंने एक भाजपा कार्यकर्ता की तरह मंच पर टेबल खिसकाने में मदद की।

विष्णु देव साय ने बुधवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ अरुण साव और विजय शर्मा ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस शपथ ग्रहण समारोह में खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी पहुंचे थे।

इस दौरान, पीएम मोदी एक सामान्य भाजपा कार्यकर्ता की तरह नजर आएं, जिसकी खूब चर्चा हो रही है। उन्होंने एक भाजपा कार्यकर्ता की तरह मंच पर टेबल खिसकाने में मदद की। इसका वीडियो भी सामने आया है।

वीडियो में पीएम मोदी राज्यपाल की टेबल को खिसकाते हुए दिखे। साथ ही उन्होंने माइक भी सही किया। पीएम मोदी के इस अंदाज की जमकर तारीफ हो रही है।

हाल ही में उन्होंने भाजपा विधायक दल की बैठक में विधानसभा चुनाव में मिली जीत के लिए कार्यकर्ताओं को बधाई दी थी और कहा था, मुझे महज मोदी कहकर बुलाएं।