• Home
  • Wed, 12-Mar-2025

Breaking News


ताजमहल के मुख्य गुंबद पर पर्यटक ने किया शीर्षासन, वायरल हुई वीडियो; ASI ने मांगी रिपोर्ट

Updated : Thu, 07 Dec 2023 05:23 PM

ताजमहल में बुधवार को मुख्य मकबरे पर पर्यटक ने शीर्षासन किया। मकबरे के सफेद प्लेटफार्म पर शीर्षासन करते पर्यटक का वीडियो व फोटो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया। ताजमहल में पर्यटकों के योग करने पर प्रतिबंध है। बुधवार को प्रसारित तीन सेकेंड के वीडियो में मेहमान खाना की तरफ मुख्य मकबरे के फर्श पर एक पर्यटक शीर्षासन करते हुए नजर आ रहा है।

ताजमहल में बुधवार को मुख्य मकबरे पर पर्यटक ने शीर्षासन किया। मकबरे के सफेद प्लेटफार्म पर शीर्षासन करते पर्यटक का वीडियो व फोटो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) से सीसीटीवी फुटेज चेक करने को कहा है। वीडियो की भी जांच कराई जा रही है।

ताजमहल में पर्यटकों के योग करने पर प्रतिबंध है। बुधवार को प्रसारित तीन सेकेंड के वीडियो में मेहमान खाना की तरफ मुख्य मकबरे के फर्श पर एक पर्यटक शीर्षासन करते हुए नजर आ रहा है। उसके पास से एक पर्यटक भी गुजर रही है। वीडियो सुबह का प्रतीत हो रहा है, क्योंकि अधिक पर्यटक नजर नहीं आ रहे हैं। शीर्षासन करते पर्यटक का फोटो भी प्रसारित हुआ है। इससे ताजमहल में व्यवस्थाओं पर सवाल उठ रहे हैं।