• Home
  • Wed, 12-Mar-2025

Breaking News


राजस्थान कांग्रेस को 'गहलोत युग' से मुक्त करने की हिमायत, प्रदेश में नए चेहरों के साथ संपूर्ण बदलाव के उठ रहे सुर

Updated : Thu, 07 Dec 2023 05:19 PM

विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी शिकस्त के बाद सूबे के पार्टी नेताओं के साथ नए चुने गए अधिकांश विधायक राजस्थान कांग्रेस को गहलोत युग से मुक्त करने की पैरोकारी में जुट गए हैं। गहलोत विरोधी खेमे के नेताओं का साफ कहना है कि सूबे में लोकसभा चुनाव में पार्टी के सम्मानजनक सीटें हासिल करने का रास्ता बनाना है तो प्रदेश कांग्रेस में अनिवार्य तौर पर बदलाव करना होगा।

विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी शिकस्त के बाद सूबे के पार्टी नेताओं के साथ नए चुने गए अधिकांश विधायक राजस्थान कांग्रेस को गहलोत युग से मुक्त करने की पैरोकारी में जुट गए हैं। हार की समीक्षा के लिए कांग्रेस हाईकमान की ओर से शनिवार को बुलाई गई बैठक से पूर्व मुख्यमंत्री के अपने गृह क्षेत्र में ही पार्टी के कमजोर चुनावी प्रदर्शन के आंकड़ों का आईना दिखा राजस्थान कांग्रेस में संपूर्ण बदलाव के पक्ष में हैं।

गहलोत विरोधी खेमे के नेताओं का साफ कहना है कि सूबे में लोकसभा चुनाव में पार्टी के सम्मानजनक सीटें हासिल करने का रास्ता बनाना है तो प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और नेता विपक्ष दोनों पदों पर नए चेहरे को लाना अनिवार्य है। हाईकमान को यह संदेश भी दिया जा रहा है कि यदि अशोक गहलोत ने पर्दे के पीछे से अपने किसी कठपुतली को बिठाने का प्रयास किया तो इसका मुखर विरोध संभव है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राजस्थान में पार्टी की पराजय की समीक्षा के लिए सूबे के वरिष्ठ नेताओं की शनिवार को बैठक बुलाई है। इसमें हार के पोस्टमार्टम के साथ प्रदेश कांग्रेस संगठन में बदलाव और विधायक दल के नए नेता का चयन करने से पहले हाईकमान सूबे के नेताओं का मूड भांपने की कोशिश करेगा।