Yamuna Expressway Speed Limit: यमुना एक्सप्रेस-वे पर दौड़ाई गाड़ी तो देंगे भारी जुर्माना, 15 फरवरी तक हल्के-भारी वाहनों की स्पीड तय
Updated : Wed, 06 Dec 2023 05:12 PM

Yamuna Expressway Speed Limit Reduced / Agra Expressway Speed Limit: ठंड में यमुना एक्सप्रेस-वे पर कोहरे और धुंध से हादसों की आशंका को देखते हुए गति सीमा निर्धारित कर दी गई है।
हल्के वाहन 75 और भारी 60 किलेामीटर प्रति घंटे की गति से दौड़ सकेंगे। निर्धारित गति से अधिक रफ्तार में दौड़ने वाले वाहनों का चालान कर जुर्माना वसूला जाएगा। वाहनों की गति सीमा के दिशा-निर्देश 15 फरवरी तक प्रभावी रहेंगे।
कोहरे और धुंध के चलते हादसों की आशंका बढ़ जाती है
यमुना एक्सप्रेस-वे पर हर वर्ष ठंड में कोहरे और धुंध के चलते हादसों की आशंका बढ़ जाती है। अधिकांश हादसों का कारण तेज रफ्तार होता है। कोहरे से दृश्यता शून्य होने के कारण आगे जाने वाले वाहन को चालक देख नहीं पाते, दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं।
हादसाें पर अंकुश और वाहन चालकों को सतर्क करने के लिए यमुना प्राधिकरण के निर्देश पर एक्सप्रेस-वे का संचालन करने वाली कंपनी ने जगह-जगह साइनेज बोर्ड लगाए हैं। इनमें माैसम की जानकारी के साथ ही हल्के और भारी वाहनों की गति सीमा लिखी है। इसके साथ ही टोल प्लाजा पर वाहन चालकों को पब्लिक एड्रेस सिस्टम द्वारा जागरूक किया जा रहा है।