• Home
  • Wed, 12-Mar-2025

Breaking News


Election Results 2023: रण, गढ़ और बीहड़ में खिला कमल, निजाम के शहर में कांग्रेस की सेंध

Updated : Mon, 04 Dec 2023 02:36 AM

चुनावी अनुमानों से आगे निकलते हुए भाजपा ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में लगभग दो तिहाई बहुमत से सत्ता में वापसी की है। वहीं राजस्थान में भाजपा ने रिवाज नहीं बदलने दिया और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की जादूगरी कांग्रेस को करारी पराजय से नहीं बचा पाई। आज मिजोरम के नतीजे आएंगे देखना है कि इनमें कौन पार्टी बाजी मारती है।

भाजपा ने अगले लोकसभा चुनाव से पहले ¨हदी पट्टी के तीन बड़े राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में बड़ी जीत के साथ 2024 के महासंग्राम के लिए अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर ली है। वहीं, उत्तर भारत के राज्यों में करारी शिकस्त से मायूस कांग्रेस को दक्षिणी राज्य तेलंगाना में जीत का सहारा मिला है, जहां पार्टी ने के. चंद्रशेखर राव की भारत राष्ट्र समिति के 10 वर्षों के शासन का अंत कर दिया है।

चुनावी अनुमानों से आगे निकलते हुए भाजपा ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में लगभग दो तिहाई बहुमत से सत्ता में वापसी की है। वहीं, राजस्थान में भाजपा ने रिवाज नहीं बदलने दिया और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की जादूगरी कांग्रेस को करारी पराजय से नहीं बचा पाई। लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल माने जा रहे इन चुनावों के नतीजों ने साफ कर दिया है कि कांग्रेस ही नहीं, उसकी अगुआई वाले विपक्षी गठबंधन आइएनडीआइए के लिए फाइनल की राह बेहद चुनौतीपूर्ण है। उसे जनता की नब्ज पकड़ने के लिए अपनी रीति-नीति के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता का विकल्प तलाशने के लिए अभी भारी मशक्कत करनी पड़ेगी।

भाजपा ने चुनावी परिणामों का पूरा सेहरा तत्काल प्रधानमंत्री मोदी के सिर बांधकर विपक्ष की चुनौतियों और बढ़ाने में देर भी नहीं लगाई। मिजोरम के नतीजे सोमवार को आएंगे, मगर रविवार को चार राज्यों के परिणाम में भाजपा ने 3-1 की बढ़त लेकर आम चुनाव के लिए अपनी राजनीति को मजबूत आधार पहले ही दे दिया है।भाजपा के लिए ¨हदी पट्टी के तीन अहम राज्यों में जीत इस लिहाज से भी बड़ी है कि इसमें राजस्थान और छत्तीसगढ़ में उसने कांग्रेस से सत्ता छीन ली है। वहीं, मध्य प्रदेश में कमल नाथ चौतरफा खिले कमल की आंधी को भांप नहीं पाए और भाजपा ने 230 सदस्यीय विधानसभा में 163 सीटें हासिल कर कांग्रेस की लुटिया डूबो दी।