Weather Update: आगरा में तेजी से बदलेगा मौसम, बारिश की चेतावनी जारी, विद्यालयों में बदला समय, अब इस टाइम खुलेंगे स्कूल
Updated : Sat, 02 Dec 2023 08:18 AM

मौसम का मिजाज दिसम्बर के पहले दिन ही बदला नजर आया था। बारिश के बाद तेज धूप निकलने से लोगों ने ठंड से राहत ली। वहीं विभाग ने अब कोहरा छाने की संभावनाएं व्यक्त की है। स्कूलों के समय में बदलाव हुआ है। वहीं एयर क्वालिटी इंडेक्स में सुधार धूप निकलने से सुबह का तापमान बढ़ा।
बारिश के बाद शुक्रवार सुबह से ही धूप निकल आई। एयर क्वालिटी इंडेक्स में सुधार हुआ है। दोपहर में तेज धूप निकलने से तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार सुबह कोहरा छा सकता है। चार दिसंबर को बारिश हो सकती है। गुरुवार को हुई बारिश से प्रदूषक तत्व कम हो गए। एयर क्वालिटी इंडेक्स 54 दर्ज किया गया। वहीं, सुबह से ही धूप निकलने से न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अब सुबह कोहरा छाएगा। तापमान में गिरावट नहीं आएगी।