• Home
  • Wed, 12-Mar-2025

Breaking News


पीएम मोदी ने रांची में भगवान बिरसा मुंडा मेमोरियल पार्क का दौरा किया

Updated : Wed, 15 Nov 2023 04:35 AM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के झारखंड दौरे का आज दूसरा दिन है। इस दौरान वह कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे, साथ ही 7200 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुबह सुबह रांची में भगवान बिरसा मुंडा मेमोरियल पार्क सह स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय का दौरा किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने झारखंड दौरे के दूसरे दिन आज कई परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। आज प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रमों की लिस्ट लंबी है। पीएम मोदी 15 नवंबर को आइआइएम रांची और ट्रिपल आइटी के भवनों का ऑनलाइन माध्यम से उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह सुबह रांची में भगवान बिरसा मुंडा मेमोरियल पार्क सह स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय का दौरा किया। इस दौरान झारखंड के मुख्यमंत्री समेत कई दिग्गज नेता मौजूद थे।

उलिहातू से पीएम विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत करेंगे। यहीं से ऑनलाइन माध्यम से आइआइएम रांची के नवनिर्मित भवनों का उद्घाटन करेंगे। इसे लेकर आइआइएम रांची में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

कार्यक्रम में भाग लेने से पहले पीएम मोदी ने अपने x हैंडल पर राज्य के स्थापना दिवस पर लोगों को शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने लिखा कि झारखंड अपनी खनिज संपदाओं के साथ-साथ जनजातीय समाज के साहस, शौर्य और स्वाभिमान के लिए सुविख्यात रहा है। यहां के मेरे परिवारजनों ने देश की उन्नति में अपना अहम योगदान दिया है। राज्य के स्थापना दिवस पर मैं उन्हें अपनी शुभकामनाएं देता हूं, साथ ही प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।