वोटिंग के बीच सुकमा में IED ब्लास्ट, इलेक्शन ड्यूटी में तैनात CRPF जवान घायल
Updated : Tue, 07 Nov 2023 03:07 AM

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव में पहले चरण की 20 सीटों के लिए मतदान जारी है। इनमें बस्तर संभाग की सभी 12 सीटें और दुर्ग संभाग की आठ सीटें शामिल हैं। बड़ी तादाद में वोटर्स पोलिंग बूथ पहुंच रहे हैं।
पहले चरण में तत्कालीन रमन कैबिनेट के पांच मंत्रियों स्वयं डॉ. रमन सिंह, लता उसेंडी, केदार कश्यप, महेश गागड़ा व विक्रम उसेंडी और वर्तमान भूपेश कैबिनेट के तीन मंत्रियों मोहम्मद अकबर, मोहन मरकाम और कवासी लखमा के अलावा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष व बस्तर सांसद दीपक बैज की प्रतिष्ठा दांव पर होगी।
इन दस सीटों पर शाम 3 बजे तक होगी वोटिंग
- अंतागढ़
- भानुप्रतापपुर
- कांकेर
- केशकाल
- कोंडागांव
- नारायणपुर
- दंतेवाड़ा
- बीजापुर
- कोंटा
इन 10 सीटों पर शाम 5 बजे तक होगी वोटिंग
- खैरागढ़
- डोंगरगढ़
- राजनांदगांव
- डोंगरगांव
- खुज्जी
- पंडरिया
- कवर्धा बस्तर
- जगदलपुर
- चित्रकोट