• Home
  • Wed, 12-Mar-2025

Breaking News


Chandra Grahan 2023 Live Updates: चंद्रग्रहण कब लगेगा और भारत में कहां-कहां दिखाई देगा?

Updated : Sat, 28 Oct 2023 05:02 PM

साल का आखिरी चंद्रग्रहण कुछ ही घंटों में लगने जा रहा है। ग्रहण का सूतक काल जारी है। मंदिरों के कपाट बंद कर लिए गए हैं। पढ़ें भारत में यह ग्रहण कब दिखाई देगा...

साल 2023 का आखिरी चंद्रग्रहण 29 अक्टूबर को लगने जा रहा है। हालांकि, ग्रहण का पहला स्पर्श 28 अक्टूबर की रात 11 बजकर 32 मिनट पर है।

चंद्रग्रहण कब लगेगा?

चंद्रग्रहण (Chandra Grahan 2023 Live Updates) 29 अक्टूबर की रात एक बजकर छह मिनट पर लगेगा और दो बजकर 22 मिनट पर समाप्त होगा। ग्रहण एक घंटे 16 मिनट तक रहेगा।

चंद्रग्रहण कहां-कहां दिखाई देगा?

यह चंद्रगहण साल का दूसरा और आखिरी चंद्रग्रहण है। यह ग्रहण एशिया महाद्वीप के साथ ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, यूरोप और उत्तरी अमेरिका में भी दिखाई देगा।

Chandra Grahan Live Update

  • चंद्रग्रहण दिल्ली, लखनऊ, जयपुर, अहमदाबाद, मुंबई, रांची, कोलकाता, भोपाल और नागपुर समेत भारत के कई शहरों में दिखाई देगा।
  • चंद्रग्रहण रात 11 बजकर 31 मिनट पर शुरू हो जाएगा। इसका समापन देर रात तीन बजकर 56 मिनट पर होगा।
  • ग्रहण का स्पर्शकाल रात एक बजकर पांच मिनट पर, मध्य काल एक बजकर 44 मिनट और मोक्षकाल रात दो बजकर 24 मिनट पर होगा।
  • कुछ ही घंटों में लगेगा चंद्रग्रहण
  • 28 अक्टूबर को शाम चार बजकर छह मिनट पर शुरू हुआ सूतक काल
  • नौ घंटे का होगा सूतक काल
  • शनिवार रात दो बजकर 22 मिनट पर सूतक काल का होगा समापन