कमिश्नरेट के पुलिसकर्मियों पर पदकों की वर्षा, 33 पुलिसवालों को गृह मंत्रालय से मिला पदक
Updated : Tue, 15 Aug 2023 05:16 PM

स्वतंत्रता दिवस पर आगरा कमिश्ररेट में पुलिस और जेल कर्मियों पर पदकों की वर्षा हुई। कमिश्नरेट में 33 पुलिसकर्मियों को गृह मंत्रालय और 16 को पुलिस महानिदेशक पदक प्रदान किया गया।
प्रोटोकाल कार्यालय के उप निरीक्षक धर्मपाल सिंह, पुलिस लाइन के उप निरीक्षक अतिवीर सिंह, बलवीर सिंह, मुख्य आरक्षी कृष्णपाल सिंह, चंद्रपाल सिंह, रामवीर सिंह, सूरज सिंह, कमलेश कुमार, उमादत्त, रामनिवास, राकेश सिंह, सत्येंद्र सिंह, बिजेंद्र सिंह, इंद्रपाल सिंह, गिरेंद्र सिंह, सुरेश सिंह, ओम प्रकाश, ओमपाल सिंह, गोपाल, नीरज कुमार, मनोज कुमार, वीरेंद्र सिंह को पदक मिले। वहीं, रकाबगंज थाने के उप निरीक्षक महेंद्र सिंह, मंसूखपुरा थाने के उप निरीक्षक प्रमोद कुमार, मोटर ट्रांसपोर्ट लाइन के उप निरीक्षक घुड़सवार पुलिस जुगेंद्र सिंह, सैया थाने के मुख्य आरक्षी कौशलेंद्र कुमार, छत्ता थाने के मुख्य आरक्षी अवधेश कुमार को सेवा अभिलेख के आधार पर पदक से सम्मानित किया गया।
उत्कृष्ट सेवा पदक
प्रभारी निरीक्षक सिकंदरा थाना आनंद कुमार शाही, अपर पुलिस आयुक्त के पीआरओ अजब सिंह, उप निरीक्षक लिपिक शैलेंद्री देवी, ताजगंज थाने के मुख्य आरक्षी श्याम सुंदर, एडीजी आगरा जोन कार्यालय में तैनात आरक्षी अरविंद कुमार, मुख्य आरक्षी अनोज कुमार को सेवा अभिलेख के आधार पर पदक मिला।
पुलिस महानिदेशक सिल्वर चिन्ह
अभिलेखों के आधार आंकिक शाखा के निरीक्षक लेखा नगमेंद्र सिंह लांबा, प्रोटोकाल कार्यालय के उप निरीक्षक धर्मपाल सिंह, डायल 112 के उप निरीक्षक नियत सिंह, पुलिस लाइन में मुख्य आरक्षी कृष्णपाल सिंह, उमा शंकर मिश्रा। वहीं मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस सुनील कुमार, डायल 112 के रामपाल सिंह को अभिलेखों के आधार पर पुलिस महानिदेशक का सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह प्रदान किया गया।