• Home
  • Wed, 12-Mar-2025

Breaking News


आगरा में MG रोड पर गोली चलाने वाले तीन आरोपित गिरफ्तार, घटना के पीछे रुपये के लेनदेन का था विवाद

Updated : Fri, 11 Aug 2023 04:52 PM

एमजी रोड पर सूरसदन तिराहे के पास लेनदेन के विवाद में युवक पर गोली चलाने वाले तीन आरोपितों को पुलिस ने अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (आइएसबीटी) के पास दबोच लिया। घटना के पीछे रुपये के लेनदेन का विवाद था।

धांधूपुरा ताजगंज के रहने वाले संदीप यादव एक अगस्त की आधी रात को अपने मित्रों के साथ कार से भगवान टाकीज से हरीपर्वत चौराहे की ओर आ रहे थे। सूरसदन तिराहे के पास एक कार ने ओवरटेक करके रोक लिया। उसमें बैठे आरोपित पुष्पेंद्र यादव, नीरज यादव और अक्षय तोमर गाली-गलौज करने लगे। आरोपितों ने संदीप और उनके साथियों की कार पर फायरिंग कर दी। घटना के हमलावर भाग गए।

पुलिस उपायुक्त नगर सूरज कुमार राय ने बताया कि विवाद के पीछे रुपये के लेनदेन था। अभियोग दर्ज कर आरोपितों पुष्पेंद्र यादव, नीरज यादव और अक्षय तोमर की तलाश की जा रही थी। आधी रात उन्हें आइएसबीटी के पास कार समेत गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों से पिस्टल बरामद की है। उन्हें जेल भेजा गया है।

किशोरी से दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार

छत्ता क्षेत्र में किशोरी से दुष्कर्म के आरोपित रोहित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घटना चार अगस्त की थी। मैनपुरी निवासी किराए पर रहने वाले दंपती बाजार गए थे। पीछे से मोहल्ले में किराए पर रहने वाला आरोपित रोहित उर्फ डीजे घर आया।किशोरी को बहला फुसलाकर परिचित के घर पर ले गया। वहां दुष्कर्म किया। उसने किशोरी का आपत्तिजनक वीडियो बना लिया था। इसे दो दिन पहले इंटरनेट मीडिया में प्रसारित कर दिया था। एसीपी छत्ता आरके सिंह ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर गढ़ी दरियाव फतेहाबाद के रहने वाले रोहित के विरुद्ध अभियोग दर्ज किया गया था। उसे गुरुवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।