• Home
  • Wed, 12-Mar-2025

Breaking News


इंस्‍टाग्राम रील के ल‍िए मह‍िला ने खतरे में डाली अपनी जान, हाईवे पर ही करने लगी डांस; Video वायरल

Updated : Thu, 03 Aug 2023 04:41 PM

सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए लोग अपनी जान को भी खतरे में डालने से नहीं चूक रहे हैं। ताजा मामला ताजनगरी आगरा का है। इंस्‍टाग्राम रील बनाने के ल‍िए एक मह‍िला ने अपनी जान को ही खतरे में डाल द‍िया। मह‍िला ने हाईवे पर ठुमके लगाते हुए जमकर डांस क‍िया।

हाईवे पर डांस का वीड‍ियो वायरल

ताजनगरी की एक महिला का तीन दिन पहले सोशल मीड‍िया पर रिवॉल्वर के साथ वीडियो वायरल हुआ था। इस वीड‍ियो के बाद गुरुवार को एक और महिला का रील बनाने का वीडियो सामने आ गया। हाईवे पर एक ओर तेज रफ्तार वाहन गुजर रहे हैं, दूसरी ओर मह‍िला डांस करते हुए मोबाइल में अपनी रील बना रही है।

अलग-अलग गाने पर क‍िया डांस

वायरल वीडियो शाहदरा चुंगी फ्लाईओवर का बताया गया है। इसमें दिख रही महिला का नाम मीना सिंह बताया गया है। वह कालिंदी विहार की रहने वाली है। उसने चार रील बनाई हैं। इसमें वह अलग-अलग गाने पर डांस करती दिखाई दे रही है।

मह‍िला के डांस के दौरान हाईवे पर तेजी से वाहन निकल रहे हैं। महिला इससे बेखबर फ्लाईओवर पर रील बनाने में व्यस्त है। रील किस दिन बनाई गई, यह पता नहीं लग सका है।