• Home
  • Wed, 12-Mar-2025

Breaking News


आगरा में एक बार फिर वंदे भारत पर हुआ पथराव, 6 कोच की 30 खिड़कियों के शीशे टूटे; यात्रियों में दहशत

Updated : Wed, 26 Jul 2023 05:01 PM

वंदे भारत में बुधवार सुबह एक बार फिर से पथराव हुआ। पथराव से चेयर कार कोच की एक खिड़की का शीशा टूट गया। मनिया से जाजऊ के मध्य हुई इस घटना से यात्री दहशत में आ गए। कैंट रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की जांच की गई। यात्रियों को दूसरी सीट पर बिठा दिया गया। डेढ़ माह पूर्व भी वंदे भारत पर पथराव हुआ था। इस बार छह कोच की 30 खिड़कियों के शीशे चटक गए।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक अप्रैल को रानी कमलापति भोपाल से हजरत निजामुद्दीन के मध्य चलने वाली वंदे भारत का शुभारंभ किया था। ट्रेन में 1125 यात्री सफर कर सकते हैं। बुधवार को यह ट्रेन भोपाल से समय पर रवाना हुई। सुबह 11.15 बजे यह ट्रेन मनिया से जाजऊ के मध्य 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही थी। किमी नंबर 1312/05 के पास ट्रेन में पथराव किया गया। 

पथराव से यात्रियों में दहशत

पत्थर कोच सी-7 की सीट नंबर 13 व 14 की खिड़की में आकर लगे, जिस जगह पर पत्थर लगा वहां का शीशा टूट गया बाकी हिस्से का शीशा चटक गया। एक अन्य कोच के दरवाजे में पत्थर लगे। पथराव से यात्रियों में दहशत फैल गई। उन्हें दूसरी सीट में बैठाया गया। रेलवे स्टाफ ने यात्रियों को पूरी तरह से सुरक्षित होने का आश्वासन दिया। 

आरपीएफ कर रही जांच

जनसंपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि चेयरकार के एक कोच की खिड़की में पत्थर लगे हैं। आरपीएफ ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी कैमरे भी चेक किए जा रहे हैं। उधर, डेढ़ माह पूर्व वंदे भारत में पथराव हुआ था। छह कोच की 30 खिड़कियों के शीशे टूट गए थे। पथराव की घटना पलवल हरियाणा और झांसी से भोपाल के मध्य हुई थीं।