• Home
  • Wed, 12-Mar-2025

Breaking News


छत्तीसगढ़ चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, टीएस सिंह देव को बनाया उपमुख्यमंत्री

Updated : Wed, 28 Jun 2023 05:18 PM

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पूर्व कांग्रेस ने बड़ा दांव खेला है। बता दें कि कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने बुधवार को छत्तीसगढ़ में पार्टी की रणनीति और चुनावी तैयारियों पर चर्चा की। इसके बाद देर शाम को टीएस सिंह देव को छत्तीसगढ़ का उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की सूचना सामने आई।

भूपेश बघेल ने टीएस सिंह देव को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने पर बधाई दी। इस दौरान मुख्यमंत्री बघेल ने टीएस सिंह देव के साथ अपनी तस्वीर साझा की। उन्होंने ट्वीट में लिखा,

हैं तैयार हम। महाराज साहब को उपमुख्यमंत्री के रूप में दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं।

राष्ट्रीय राजधानी में हुआ मंथन

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की रणनीति और चुनावी तैयारियों से जुड़ी बैठक में अगुआई पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने की। इस बैठक में छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा, पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी मुख्य रूप से मौजूद रहे।

कब तक चली बैठक?

कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की मानें तो बैठक में तय किया गया कि राज्य सरकार के कामकाज को लेकर चुनाव लड़ा जाएगा। पार्टी अध्यक्ष की अगुआई में लगभग तीन घंटे तक बैठक चली। जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक विस्तृत चर्चा हुई।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में लोकसभा की 11 सीटें हैं। हालांकि, पिछले चुनाव में कांग्रेस महज दो सीटें जीतने में ही कामयाब हो पाई थी।