'मेरा आगरा' ऐप पर एक क्लिक में मिलेगी सारी जानकारी, ताजमहल की टिकट बुक करना हुआ और आसान
Updated : Fri, 23 Jun 2023 06:01 PM

आगरा अब विकास की नई रफ्तार पर चल पड़ा है। ताजनगरी में अब पर्यटकों को लुभाने के लिए उनको नई-नई सुविधाएं दी जाएंगी। अब इसी को देखते हुए एक नए ऐप को लांच किया जा रहा है। इस ऐप के जरिए स्मार्ट सिटी की दौड़ में आगरा एक कदम और आगे बढ़ रहा है। अब आगरा में आने वाले पर्यटकों,अब वो चाहे देश के हों या फिर विदेशी, उन्हें आसानी से सारी सुविधाएं मिल जाएंगी।
ऐप का ट्रायल हुआ शुरू
नगर निगम ने मेरा आगरा ऐप का ट्रायल शुरू कर दिया है, ट्रायल में जो भी कमी मिलेंगी उन्हें दूर कर ऐप लांच किया जाएगा। स्मार्ट सिटी कंपनी द्वारा मेरा आगरा ऐप तैयार किया गया है। इस ऐप से नगर निगम से संबंधित शिकायत करने के साथ ही सुविधाओं का लाभ ले सकेंगे।
ऐप को बेहतर बनाने की पहल
स्मार्ट सिटी के नोडल अधिकारी बीएल गुप्ता ने बताया कि ट्रायल में 20 लोग मेरा आगरा ऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसमें जो भी कमियां मिल रही हैं उन्हें दूर किया जा रहा है। ऐप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकेंगे। अधिकारी ने जनता से इस ऐप की कमियों को बताने की अपील की ताकि इन खामियों को दूर करके एक बेहतरीन ऐप बनाई जा सके। लोगों को आगरा में घूमने में कोई परेशानी न हो इसका खास ध्यान रखा गया है।
ये सुविधाएं मिलेंगी
- ताजमहल-आगरा किला सहित स्मारकों के ऑनलाइन टिकट
- ई- बस का शेड्यूल
- ई -चालान और कोर्ट से जारी हुए चालान
- गृहकर और जलकर जमा करने की सुविधा
- टोरेंट का बिल जमा करने की सुविधा
- प्रदूषण का स्तर
- जन्म मृत्यु प्रमाणपत्र नगर निगम संबंधी शिकायत दर्ज करा सकेंगे
- पार्षदों का ब्योरा
- नगर निगम का ट्रेड लाइसेंस