• Home
  • Wed, 12-Mar-2025

Breaking News


'अगर देशवासी इसे नहीं रोकते तो लगेगा 100 करोड़ हिंदू अभी जागे नहीं', Adipurush पर भड़के 'भीष्म' मुकेश खन्ना

Updated : Tue, 20 Jun 2023 04:55 PM

आदिपुरुष को लेकर लोग लगातार अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। अब इस लिस्ट में शक्तिमान एक्टर मुकेश खन्ना का नाम भी शामिल हो गया है। उन्होंने फिल्म को रामायण का सबसे बड़ा और भयानक तमाशा बताया। इसके साथ ही उन्होंने ओम राउत और मनोज मुंतशिर को भी फटकार लगाई। एएनआई से बातचीत में मुकेश ने कहा कि 100 करोड़ देशवासियों को इसका विरोध करना चाहिए।

मुकेश खन्ना ने यूट्यूब पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में उन्होंने बताया कि किसी ने कहा कि आदिपुरुष अच्छी कॉमेडी फिल्म है तो उन्हें लगा कि रामायण पर बनी फिल्म कैसे कॉमेडी फिल्म हो सकती है। इसके बाद उन्होंने खुद फिल्म को लेकर रिसर्च शुरू की।

ओम राउत और मनोज मुंतशिर को सुनाई खरी-खोटी

आदिपुरुष को लेकर अपना रिव्यू देते हुए मुकेश खन्ना ने कहा, "इससे बड़ा भयानक तमाशा नहीं हो सकता...आदिपुरुष से ज्यादा। इससे बड़ा  अपमान नहीं हो सकता हमारे रामायण का। फिल्म देखकर मुझे समझ आता है कि निर्देशक ओम राउत को रामायण का रत्ती भर भी ज्ञान नहीं है। फिर वो जो बड़े लेखक है, शिरोमणि बुद्धिजीवी लेखक है मनोज मुंतशिर हैं, उन्होंने अपनी लेखनी से रामायण को कलयुगी बना दिया है।"

रावण देख रह गए दंग

मुकेश खन्ना ने रावण के किरदार में नजर आए सैफ अली खान को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा,"रावण डरावना हो सकता है, लेकिन चंद्रकांता के शिवदत्त - विशपुरुष की तरह कैसे दिख सकता है? वह एक पंडित था। आप हैरान रह जाएंगे कि कोई रावण की कल्पना कैसे कर सकता है और उसे इस तरह से डिजाइन कर सकता है।"