Cyclone Biparjoy Live: तबाही मचा रहा चक्रवाती तूफान बिपरजॉय, जखाऊ पोर्ट से 40 किमी दूर; अबतक 99 ट्रेनें रद्द
Updated : Thu, 15 Jun 2023 05:21 PM

चक्रवाती तूफान बिपरजॉय तेज रफ्तार के साथ गुजरात की तरफ बढ़ रहा है। आज शाम इसके गुजरात के तटों से टकराने की आशंका है। सौराष्ट्र और कच्छ में इसका ज्यादा असर हो सकता है। महाराष्ट्र और राजस्थान में भी इसका असर देखा जा रहा है। समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं। कई जिलों में भारी बारिश हो रही है।
चक्रवाती तूफान बिपरजॉय गुजरात के तट पर पहुंच गया है। एहतियात के तौर पर लगभग एक लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया है। 76 से ज्यादा ट्रेनें रद्द की गई हैं। लोगों को घरों से बाहर ना निकलने की सलाह दी गई है।
इसके अलावा एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की कई टीमें तैनात की गई हैं। राज्य और केंद्र सरकार हालात पर नजर बनाए हुए हैं। मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल पल-पल का अपडेट ले रहे हैं। हालांकि, बिपरजॉय की रफ्तार शुक्रवार की सुबह तक धीमी हो जाएगी।