• Home
  • Wed, 12-Mar-2025

Breaking News


NEET UG Result 2023 Download: नीट यूजी रिजल्ट 2023 neet.nta.nic.in पर जारी, यहां से स्कोरकार्ड डाउनलोड करें

Updated : Tue, 13 Jun 2023 06:18 PM

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आज मंगलवार को रात 11 बजे नीट यूजी रिजल्ट 2023 घोषित कर दिया है। जो छात्र अंडरग्रेजुएट के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET 2023) में शामिल हुए, वह नीट की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in से नीट यूजी रिजल्ट 2023 स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इस साल नीट यूजी 2023 परीक्षा में 20 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे। नीट यूजी 2023 के परिणामों के साथ, एनटीए ऑल इंडिया रैंक (एआईआर) के टॉपर्स, कट-ऑफ पर्सेंटाइल और फाइनल आंसर की 2023 भी जारी कर दी है। यहां छात्र नीट यूजी 2023 परिणाम और नीट यूजी फाइनल आंसर समेत पूरा अपडेट देख सकते हैं।

NEET UG रिजल्ट 2023 ऑनलाइन कैसे चेक करें?

चरण 1: नीट की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।

चरण 2: होमपेज पर नीट यूजी रिजल्ट 2023 स्कोरकार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।

चरण 3: उम्मीदवारों को अपने क्रेडेंशियल विवरण के साथ लॉग इन करना होगा।

चरण 4: नीट यूजी 2023 परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा, इसमें दिए गए विवरण की जांच करें।

चरण 5: नीट यूजी 2023 रिजल्ट चेक करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।

NEET UG परिणाम 2023: टॉपर्स की सूची

यहां उन उम्मीदवारों के नाम दिए गए हैं जिन्होंने NEET 2023 में अच्छा स्कोर किया है

- प्रबंजन जे

- बोरा वरुण चक्रवर्ती

- कौस्तव बाउरी

- प्रांजल अग्रवाल

- ध्रुव आडवान

-सूर्य सिद्धार्थ एन

-श्रीनिकेत रवि

- स्वयं शक्ति त्रिपाठी

- वरुण एस

- पार्थ खंडेलवाल