Taj Gaurav : Agra News Channel
  • Home
  • Fri, 19-Apr-2024

Breaking News


Raj Kapoor Death Anniversary: 11 की उम्र में शुरू किया करियर, 24 साल में बनाया स्टूडियो

Updated : Wed, 31 May 2023 05:49 PM

14 दिसंबर 1924 को पाकिस्तान के पेशावर में जन्मे राज कपूर अपने पिता पृथ्वीराज कपूर (Prithviraj Kapoor) के नक्शेकदम पर चले और इंडस्ट्री में अपनी एक अमिट छाप छोड़ी।

राज कपूर ने अपने सिनेमा से कई पीढ़ियों को प्रभावित किया और इसके सफर में वो एक अहम पड़ाव बने। भारतीय सिनेमा में राज कपूर का योगदान सिर्फ अभिनय तक सीमित नहीं है, उन्होंने इस क्राफ्ट को एक आकार देने में अहम भूमिका निभायी। अभिनय उन्हें भले ही विरासत में मिला, मगर इसके प्रति जज्बा उनका अपना था और इसी जज्बे ने हिंदी सिनेमा को 'राज' दिया।

6 भाई-बहनों में सबसे बड़े राज कपूर (Raj Kapoor) को इंडस्ट्री के 'द शो मैन' कहा जाता था। उनके भाई शम्मी कपूर और शशि कपूर ने भी अपने अभिनय से दशकों तक प्रभावित किया, मगर राज कपूर जैसा मुकाम हासिल नहीं हुआ। हालांकि, थिएटर में शशि कपूर का योगदान काफी बड़ा माना जाता है।

राज कपूर ने 11 की उम्र में शुरू किया था करियर

राज कपूर ने महज 11 साल की उम्र में ही इंडस्ट्री में काम करना शुरू कर दिया था। वह पहली बार फिल्म 'इंकलाब' (1935) में दिखाई दिए थे। उन्हें पहला ब्रेक साल 1947 में आई फिल्म 'नील कमल' में बतौर लीड एक्टर मिला।

इसमें उन्होंने खूबसूरत अदाकारा मधुबाला के साथ स्क्रीन शेयर किया था, जिन्होंने इस फिल्म से डेब्यू किया था। फिल्मी दुनिया में कदम रखे राज को सिर्फ एक साल हुआ था और उन्होंने 1948 में महज 24 साल की उम्र में अपना स्टूडियो खोल दिया था, जिसका नाम आरके फिल्म्स है।

आरके स्टूडियो एक तरह से हिंदी सिनेमा को सौगात था, जिसने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों की झड़ी लगा दी। क्या आप जानते हैं कि राज कपूर की फिल्म 'बरसात' में उनका नरगिस के साथ एक सीन था, जिसमें वह आइकॉनिक एक्ट्रेस को अपनी बाहों में लिए हुए पोज दे रहे थे। राज कपूर ने इसी को अपने आरके स्टूडियो का लोगो बना दिया था।