• Home
  • Wed, 12-Mar-2025

Breaking News


Cannes Film Festival 2023: अनुष्का शर्मा समेत ये बॉलीवुड स्टार्स इस साल कान रेड कारपेट पर करेंगे डेब्यू

Updated : Mon, 15 May 2023 05:12 PM

हर साल की तरह इस साल भी सबसे बड़े फिल्म फेस्टिवल यानी कान्स फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत होने जा रही है। इस साल 76वां कान फिल्म फेस्टिवल का आगाज होने वाला है। 16 मई से लेकर 27 मई तक होने वाला है। हर साल इस रेड कारपेट पर कई सेलेब्स अपना डेब्यू करते हैं। इसमे बॉलीवुड स्टार्स भी शामिल है। इस अनुष्का शर्मा से लेकर मानुषी छिल्लर तक कई स्टार्स डेब्यू करने वाले है। आइए जानते है इस बार कौन-कौन करेगा रेड कारपेट डेब्यू।

अनुष्का शर्मा का डेब्यू

अनुष्का शर्मा इस साल कान फिल्म फेस्टिवल डेब्यू करने वाली है। एक्ट्रेस इस इवेंट में उस कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगी, जिसमें सिनेमा की दुनिया में महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। इस इवेंट में एक्ट्रेस के साथ हॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस केट विंसलेट होगी।

मानुषी छिल्लर का भी होगा डेब्यू

अनुष्का शर्मा के अलावा पूर्व मिस वर्ल्ड और अभिनेत्री मानुषी छिल्लर भी इस बार कान के रेड कारपेट पर अपना जलवा बिखेरती नजर आएंगी। कहा जा रहा है इस इवेंट में मानुषी एक्ट्रेस अनुष्का के साथ नजर आएंगी।

सनी लियोनी का कान्स डेब्यू

बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी कान फिल्म फेस्टिवल में शामिल होंगी। सनी कान 2023 के इवेंट में शामिल होगी और रेड कारपेट पर अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरेंगी। ये पहला मौका होगा जब सनी, कान में शामिल होंगी।

डायरेक्टर अनुराग कश्यप भी आएंगे नजर !

बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर अनुराग कश्यप की कान्स में नजर आएंगे। खबर है कि वह फिल्म 'कैनेडी' को कान फिल्म फेस्टिवल 2023 में स्क्रीनिंग के लिए चुना गया है और इसे मिडनाइट स्क्रीनिंग के लिए चुना गया है। फिल्म में राहुल भट्ट और सनी लियोन मुख्य भूमिका में हैं। उम्मीद की जा सकती है कि अनुराग फिल्म समारोह में शामिल होंगे और निर्देशक ने अभी तक इस खबर की पुष्टि नहीं की है।