• Home
  • Wed, 12-Mar-2025

Breaking News


सेना में भर्ती का झांसा देकर युवकों से 12 लाख की ठगी, 4 के खिलाफ धोखाधड़ी का अभियोग दर्ज

Updated : Thu, 27 Apr 2023 05:10 PM

कागारौल के तीन युवकों को सेना में भर्ती का झांसा देकर 12 लाख रुपये ठग लिए गए। पीड़ितों ने सदर थाने में मुख्य आरोपित उसके पिता समेत चार के विरुद्ध धोखाधड़ी अभियोग दर्ज कराया है।

ठगी के शिकार कागारौल निवासी राहुल चाहर,पवन कुमार और योगेश हुए। राहुल चाहर ने बताया मई 2021 में वह मथुरा हाईवे स्थित आनंद इंजीनियरिंग कालेज परिसर में हो रही सेना भर्ती में शामिल होने गए थे। वहां फौजी की वर्दी में राज सिंह चौहान निवासी महादेव नगर राजपुर चुंगी सदर मिला। उसने तीनों लोगों को रांची (झारखंड) में भर्ती कराने का झांसा दिया। कहा कि रांची का निवास प्रमाण पत्र बनवाकर वहां से भर्ती करा देगा। प्रति अभ्यर्थी आठ लाख रुपये खर्चा बताया।

फौजी की वर्दी पहन की धोखाधड़ी

राज सिंह ने तीनों लोगों से जुलाई 2021 में दो-दो लाख रुपये लिए। राहुल के अनुसार, अगस्त 2021 में चार लाख रुपये राज के पिता जवाहर सिंह और एक-एक लाख रुपये उसके चचेरे भाई बादल, बहन को दिए। आरोपित राज उन्हें रांची लेकर गया। एक होटल में ठहराया। वहां फौजी की वर्दी में आए दो लोगों ने होटल में ही उनकी चिकित्सीय जांच की। जिसके बाद राज ने उनके वाट्सएप पर प्रवेश पत्र भेज दिया।