• Home
  • Wed, 12-Mar-2025

Breaking News


68th Filmfare Awards 2023: 68वें फिल्मफेयर का आगाज

Updated : Thu, 27 Apr 2023 05:07 PM

 मनोरंजन इंडस्ट्री की आखिरकार वो शाम आ ही गई, जिसका इंतजार दर्शक सालभर करते है। 27 अप्रैल को 68वें फिल्मफेयर अवार्ड्स 2023 (Filmfare Awards 2023) का आगाज हो चुका है।

रेड कारपेट पर एक से बढ़कर एक सितारे पहुंच रहे है। मुंबई में जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर से सज चुका है। 'फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2023' में बॉलीवुड फिल्मों को उनके सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन और सर्वश्रेष्ठ कलाकारों को सम्मानित किया जाएगा। इस अवार्ड शो बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान होस्ट करने वाले हैं।

बेस्ट वीएफएक्स

DNEG And Redefine को फिल्म ब्रह्मास्त्र भाग एक: शिव के लिए बेस्ट वीएफएक्स का अवॉर्ड मिला।

बेस्ट बैकग्राउड स्कोर 

संचित बल्हारा और अंकित बल्हारा को फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी को बेस्ट बैकग्राउड स्कोर का अवॉर्ड मिला है।

बेस्ट कोरियोग्राफी

फिल्मफेयर अवार्ड्स 2023 बेस्ट कोरियोग्राफी के लिए कृति महेश को  ‘Dholida’ गाने के अवॉर्ड मिला है।