• Home
  • Wed, 12-Mar-2025

Breaking News


Ram Janmabhoomi पर आधारित फिल्म 695 के लिए दलेर मेहंदी ने किया गाना रिकॉर्ड

Updated : Wed, 26 Apr 2023 05:19 PM

बॉलीवुड में भंगड़ा और पंजाबी पॉप गाने वाले दलेर मेहंदी ने अब बॉलीवुड फिल्म 695 के लिए एक नया गाना रिकॉर्ड किया है। इस गाने का नाम 'ऐलान कर' है। यह फिल्म श्री राम जन्मभूमि के 500 वर्षों के संघर्षों पर आधारित है। इसमें अरुण गोविल की अहम भूमिका होगी जो कि रामायण टीवी सीरीज में भगवान राम की भूमिका निभा चुके है। इस बात की पुष्टि निर्माता ने की है।

फिल्म का गाना ऐलान कर दलेर मेहंदी ने गाया है

यह फिल्म काफी बड़े स्तर पर शूट की जाएगी। फिल्म का गाना 'ऐलान कर' दलेर मेहंदी ने गाया है। इसमें मोटिवेशनल वाइब भी होगा। यह गाना फिल्म का अहम हिस्सा है। इसके माध्यम से वर्षों के संघर्ष और दर्द को भी बताया जाएगा। इसके गीत आशीष पंडित ने लिखे हैं। वहीं इसका संगीत वेद शर्मा ने दिया है।

दलेर मेहंदी ने कहा, 'समाज को हमारे देश का इतिहास देखना चाहिए'

जब दलेर मेहंदी से गाने के बारे में पूछा गया, तब उन्होंने कहा, 'जब यह गाना मेरे पास आया, तब मैं इसे सुनकर काफी उत्साहित हो गया। इस फिल्म की कहानी मेरे दिल को छू गई। समाज को हमारे देश का इतिहास देखना चाहिए। उन्हें जानना चाहिए कि हमने कितना संघर्ष किया है। यह गाना फिल्म में कई चीजों को जोड़ता है। मैं इसका हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं। मैं देखना चाहता हूं कि दर्शकों को यह गाना कितना पसंद आता है।