• Home
  • Wed, 12-Mar-2025

Breaking News


महिला और बच्चों को बंधक बनाकर लूट की सनसनीखेज वारदात, घर में रखा कैश और जेवर लूटकर भागे बदमाश

Updated : Tue, 18 Apr 2023 05:26 PM

आगरा में ताजगंज के एकता चौकी क्षेत्र में बाइक सवार चार बदमाशों ने होटल के पूर्व कर्मचारी की पत्नी और बच्चों को बंधक बनाकर लूटपाट कर ली। वारदात के बाद बदमाश फरार हो गए। मामले के अनुसार मैनपुरी के मूल निवासी अवनीश सिंह सितारा होटल के पूर्व कर्मचारी हैं। उन्होंने पुलिस को बताया की घटना सोमवार की शाम की है। वह बाजार गए हुए थे।

पत्नी कामिनी और बच्चे घर पर थे। इसी दौरान दो बाइक पर सवार चार बदमाश उनके घर में घुसे। तमंचे के बल पर पत्नी के जेवरात और घर में रखी नगदी लूट ली। इसके बाद पत्नी और बच्चों को रसोई में बंद कर दिया। बदमाश वहां से भाग गए। प्रभारी निरीक्षक ताजगंज बहादुर सिंह ने बताया की मामले में अभियोग दर्ज किया गया है। बदमाशों का सुराग लगाने के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं।