देवकीनंदन ठाकुर: 'जल्द करूंगा श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति को आंदोलन, आगरा में मस्जिद के नीचे रखी हैं मूर्तियां'
Updated : Sat, 15 Apr 2023 05:26 PM

आगरा में कुबेरपुर के ग्राम बिहारीपुर स्थित गर्ग वेयर हाउस में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा शुक्रवार से प्रारंभ हो गई। इसमें व्यासपीठ से कथाव्यास देवकीनंदन ठाकुर श्रीकृष्ण की मनोहारी कथा का श्रवण करा रहे हैं। शुक्रवार को आगरा आने पर हमने उनसे श्रीकृष्ण जन्मभूमि, भारतीय संस्कृति, सभ्यता और ओटीटी चैनल के बढ़ते प्रभाव आदि विभिन्न बिंदुओं पर वार्ता की।
उत्तर: श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्त कराने को मैं जल्द ही एक राष्ट्रव्यापी आंदोलन चलाऊंगा, जिसमें युवाओं की भूमिका अहम होगी। इसमें संस्कृति, धर्म और ईश्वर के लिए सनातनी आवाज बुलंद की जाएगी। आंदोलन ब्रज भूमि से प्रारंभ होकर आगरा, कानपुर, प्रयागराज होते हुए पूरे देश में पहुंचेगा। आंदोलन संविधान के दायरे और मर्यादा के दायरे में रहकर होगा। हम सच्चे समझाएंगे कि सनातनी वो हैं, जो आजादी के 75 वर्ष बाद भी संविधान और कानून में विश्वास रखकर ईष्ट प्राप्ति का प्रयास कर रहे हैं। हमारे श्रीकृष्ण का मंदिर तोड़कर उनकी मूर्तियां आगरा की मस्जिदों की सीढ़ियों में चिनवा दीं, फिर भी हम मौन हैं। हम कोर्ट व नेताओं से अपील करेंगे कि उन सीढ़ियों को खुदवाकर मूर्तियां निकलवाएंगे। मस्जिद को हम नुकसान नहीं पहुंचाएंगे।