• Home
  • Wed, 12-Mar-2025

Breaking News


Agra Central Jail: तो रची गई कश्मीरी व पाकिस्तानी बंदियों को निकालने की साजिश

Updated : Sat, 15 Apr 2023 05:23 PM

केंद्रीय कारागार के अधिकारी और डाक्टर के बीच रार शुकव्रार को सामने आई। एक दूसरे पर गंभीर आरोप-प्रत्यारोप लगाए। डाक्टर कुमार गुप्ता ने जेल अधिकारियों पर बंदियों के अतिरिक्त आहार में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। वहीं, जेल प्रशासन ने डाक्टर की गतिविधियां संदिग्ध बताईं। आरोप लगाया कि वे कश्मीरी और पाकिस्तानी बंदियों से मिलते हैं। केंद्रीय कारगार में डा. कुमार गुप्ता अगस्त 2022 से तैनात थे।

डाक्टर के अनुसार उन्हें 10 अप्रैल की दोपहर वरिष्ठ अधीक्षक कार्यालय में बुलाया गया। वहां बंदियों को दिए जाने वाले अतिरिक्त आहार के फर्जी कागजों पर हस्ताक्षर करने का दबाव बनाया। हस्ताक्षर करने से मना करने पर अभद्रता की गई। उप जेलर ने बंदियों से पिटवाने की धमकी दी। कार्यालय में कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा था, इसलिए वह बाहर निकल आए।

हाई सिक्योरिटी सेल में मिलने का करते हैं प्रयास

जेल-प्रशासन का आरोप है कि डा. गुप्ता की गतिविधियां सही नहीं थी। वह बिना अनुमति हाई सिक्योरिटी सेल में बंदियों से मिलने का प्रयास करते थे। वहां जाने पर रोक लगाई तो कश्मीरी और पाकिस्तानी बंदी उनके पास नियमित रूप से आने लगे। इस पर उनकी शिकायत मुख्य चिकित्सा अधिकारी से करके स्थानांतरण कराया गया। इससे वह इस तरह के आरोप उन पर लगा रहे हैं।

साक्ष्य प्रस्तुत करने की बोले डाक्टर

कश्मीरी और पाकिस्तानी बंदियों से मिलने का आरोप गलत हैं। यदि ऐसा है तो आरोप लगाने वाले साक्ष्य प्रस्तुत करें। भ्रष्टाचार की जांच कराने को मैंने जनसुनवाई पोर्टल और डीजी कारागार से मामले में शिकायत की है। डा. कुमार गुप्ता

डाक्टर कुमार गुप्ता की गतिविधियां संदिग्ध थीं। नौ अप्रैल की रात को वह एक कश्मीरी और एक पाकिस्तानी बंदी को जीवन रक्षार्थ जिला अस्पताल रेफर कर रहे थे। इन बंदियों को जेल अस्पताल में भर्ती नहीं किया गया। डाक्टर ने दो घंटे बाद बंदियों की हालत सामान्य बताई। डाक्टर की शिकायत मुख्य चिकित्सा अधिकारी से करके उनका स्थानांतरण कराया गया।