• Home
  • Wed, 12-Mar-2025

Breaking News


दिल्ली की तिहाड़ जेल में चाकूबाजी: बदमाश प्रिंस तेवतिया की चाकू घोंपकर हत्या, 3 कैदी घायल

Updated : Fri, 14 Apr 2023 05:38 PM

 जेल संख्या तीन में कैदियों के दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प में प्रिंस तेवतिया नामक विचाराधीन कैदी की हत्या कर दी गई। झड़प में चार कैदी घायल भी हुए हैं। हरिनगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। हिरासत में हुई हत्या का मामला होने के कारण मामले की मजिस्ट्रेट जांच भी होगी।

जेल प्रशासन के अनुसार घटना तब हुई जब प्रिंस व अताउर रहमान नामक कैदी अपने बैरक से बाहर वार्ड के कामन एरिया में चहलकदमी कर रहे थे। आरोप है कि प्रिंस ने पहले अब्दुर रहमान पर नुकीले हथियार से वार किया। प्रत्युत्तर में अब्दुर रहमान ने प्रिंस पर वार करना शुरू किया।

सुआ-चाकू से किया हमला

शोर-शराबा होता देख प्रिंस व अताउर रहमान के साथी दोनों वहां पहुंचे और दोनों गुटों में झड़प शुरू हो गई। इस दौरान किसी ने सुआ तो किसी ने चाकू का इस्तेमाल कर एक दूसरे पर जमकर वार किया। जब तक वहां जेलकर्मी पहुंचते, तब तक मामला हाथ से निकल चुका था।

चार कैदी गंभीर रूप से घायल हो चुके थे। जेलकर्मियों ने फौरन घायलों को जेल के सेंट्रल अस्पताल में पहुंचाया। यहां से सभी को डीडीयू अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल में प्रिंस को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।