• Home
  • Wed, 12-Mar-2025

Breaking News


कर्नाटक चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 23 उम्मीदवारों की दूसरी सूची

Updated : Wed, 12 Apr 2023 06:00 PM

कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बुधवार को उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। इस दौरान पार्टी ने 23 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया।

भाजपा ने मंगलवार को जारी की थी पहली सूची

इससे पहले भाजपा ने मंगलवार को 189 उम्मीदवारों के नाम वाली पहली सूची जारी की थी। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व कर्नाटक के प्रभारी अरुण सिंह ने मंगलवार की रात को उम्मीदवारों के नामों का एलान किया था।

भाजपा ने बताया था कि मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई शिगगांव विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। यह घोषणा पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति और संसदीय बोर्ड की रविवार को हुई बैठक के बाद की गई थी।

कर्नाटक में कब होगा मतदान?

उल्लेखनीय है कि कर्नाटक में 10 मई को एक ही चरण में विधानसभा चुनाव संपन्न होंगे, जबकि 13 मई को मतगणना होगी। 224 सीटों वाली विधानसभा में वर्तमान में सत्तारूढ़ भाजपा के पास 119 विधायक हैं, जबकि कांग्रेस के पास 75 और जद (एस) के पास 28 सीटें हैं।