• Home
  • Wed, 12-Mar-2025

Breaking News


Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: सलमान खान संग 'येतम्मा' में डांस करने के लिए RRR स्टार राम चरण ने वसूली मोटी फीस

Updated : Wed, 05 Apr 2023 04:49 PM

सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है। फिल्म का टीजर और गाने पहले ही धमाल मचा रहे हैं। इस बीच सलमान खान ने बीते दिन फिल्म का नया गाना येतम्मा भी जारी कर दिया।

सलमान का लुंगी डांस

येतम्मा में सलमान खान बिल्कुल अलग अंदाज में दिखाई दिए। गाने में भाईजान के साथ- साथ साउथ के दो सुपरस्टार भी नजर आए। येतम्मा में सलमान के साथ आरआरआर स्टार राम चरण और तेलुगु स्टार दग्गुबाती वेंकटेश ने मिलकर लुंगी डांस किया। गाने में तीनों साउथ इंडियन लुक में नजर आए और साउथ टच वाले इनके स्टेप्स ने फैंस को इंप्रेस किया।

मिलियंस में मिले व्यूज

किसी का भाई किसी की जान के गाने येतम्मा को देशभर में पसंद किया गया। यूट्यूब पर गाने को सिर्फ 24 घंटे 14 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल गए। गाने में सबसे बड़ा सरप्राइज आरआरआर एक्टर राम चरण थे। एक्टर पिछले कई दिनों से चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में राम चरण ऑस्कर 2023 के कारण सुर्खियों में छाए हुए थे। अब सलमान खान के साथ किसी का भाई किसी की जान में नजर आए। क्या आप जानते हैं कि एक्टर ने येतम्मा में काम करने के लिए कितनी फीस वसूली ?

राम चरण ने वसूली इतनी फीस

राम चरण ने सलमान खान की फिल्म के गाने येतम्मा में कैमियो करने के लिए कोई फीस नहीं ली। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राम चरण ने येतम्मा के लिए एक रुपये चार्ज नहीं किया। दरअसल, सलमान खान और राम चरण के पिता चिरंजीवी के बीच गहरी दोस्ती है। इसलिए राम चरण ने किसी का भाई किसी की जान में कैमियो करने के लिए भाईजान से कोई फीस चार्ज नहीं की और एक फैमिली मेंबर की तरह उनका साथ दिया।