आगरा से दिल्ली के लिए चली वंदे भारत ट्रेन, कैंट स्टेशन से ट्रायल, 160 KM प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी
Updated : Tue, 28 Mar 2023 05:21 PM

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पांच से वंदे भारत ट्रेन दिल्ली के लिए रवाना हुई। शुरुआत में ट्रेन की रफ्तार 40 किलोमीटर प्रति घंटा रही। उत्तर मध्य रेलवे आगरा रेल मंडल द्वारा मंगलवार दोपहर को कैंट रेलवे स्टेशन से वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल किया गया। यह ट्रेन निजामुद्दीन तक जाएगी और फिर वहां से वापस आएगी। ट्रेन लोको पायलट डीके त्यागी हैं। यह पहला मौका है जब इस ट्रेन का ट्रायल आगरा में किया जा रहा है।