पीएम मोदी का विपक्षी दलों पर निशाना, बोले: सभी भ्रष्टाचारी एक मंच पर आ रहे साथ
Updated : Tue, 28 Mar 2023 05:13 PM

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नवनिर्मित भाजपा के केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन करने पार्टी मुख्यालय पहुंचे हैं। पीएम मोदी ने एक ट्वीट के माध्यम से बताया था कि पार्टी कार्यालय का यह विस्तार कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करेगा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समारोह की अध्यक्षता कर रहे हैं।
नवनिर्मित केंद्रीय कार्यालय परिसर का लोकार्पण
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पार्टी के नवनिर्मित केंद्रीय कार्यालय परिसर के लोकार्पण के अवसर पर पूजा-अर्चना की। इस दौरान उनके साथ पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहे।
पीएम ने 1984 को बताया काला पृष्ठ
पीएम मोदी ने पार्टी कार्यालय के विस्तार पर देशभर के कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। उन्होंने इस कार्यालय को कार्यकर्ताओं के सपनों का विस्तार बताया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की प्रगति का प्रतीक हैं। पीएम ने अपने संबोधन के दौरान 1984 के दंगों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सन 1984 में जो हुआ देश कभी उसे भूल नहीं सकता है उसके बाद जो चुनाव हुआ उसमें कांग्रेस को बहुमत मिला। लेकिन हम हताश नहीं हुए हमने फिर से जमीन पर काम किया और अपने संगठन को मजबूत किया तब जाकर आज हम यहां पहुंचे हैं। 2 लोकसभा सीटों के साथ शुरू हुआ सफर 2019 में 330 तक पहुंच गया। आज कई राज्यों में हमें 50% से ज्यादा वोट मिलते हैं
पार्टी के पास हो 50 सालों का लक्ष्य
बीजेपी युवाओं को मौका देने वाली पार्टी है। पीएम ने कहा भाजपा को ऐसी संस्था के रूप में विकसित करना है, जिसके लक्ष्य पहले से निर्धारित हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा को ऐसी पार्टी बनना है, जिसके पास अगले 50 सालों के लक्ष्य हों।