• Home
  • Wed, 12-Mar-2025

Breaking News


26 की उम्र में दुनिया छोड़ गई Akanksha Dubey, डिप्रेशन का भी हुई थी शिकार

Updated : Sun, 26 Mar 2023 04:37 PM

आकांक्षा दुबे भोजपुरी एक्ट्रेस थी। उन्हें डांस करने का काफी शौक था। उनका इंस्टाग्राम अकाउंट वेरीफाइड होने के चलते वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव थी। वह अक्सर अपनी डांसिंग रील वीडियो शेयर करती थी जो कि काफी मजेदार हुआ करती थी। इसके चलते उनके वीडियो काफी वायरल भी होती थी।

आकांक्षा दुबे की वीडियो को इंस्टाग्राम पर 20 से 50 हजार के बीच लाइक्स भी मिलते थे। इसके चलते उनकी अच्छी-खासी कमाई भी हो जाती थी। उन्होंने भोजपुरी की कई फिल्मों में भी काम किया था। उन्होंने 'मेरी जंग, मेरा फैसला' नामक भोजपुरी फिल्म में कैमियो रोल किया था जो कि उनका एक्टिंग डेब्यू भी था।

आकांक्षा दुबे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने बनारस के एक होटल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौका-ए-वारदात से पार्थिव शरीर बरामद करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अब पुलिस आत्महत्या के का कारण का पता लगा रही है। आकांक्षा दुबे एक सफल यूट्यूबर भी थी। उन्होंने कई भोजपुरी म्यूजिक वीडियो के माध्यम से अपनी बढ़िया फैन फॉलोइंग बना ली थी। उन्होंने कमर एक नंबर, राजा जवान हम लाइका और कमरिया जैसे को गानों में काम किया था। आकांक्षा दुबे को साजन और मुझसे शादी करोगी जैसी भोजपुरी फिल्मों से काफी प्रसिद्धि भी मिली थी।