मुठभेड़ में तीन बदमाश दबोचे, महिला का अपहरण कर मांगी थी 50 लाख की फिरौती
Updated : Thu, 23 Mar 2023 05:04 PM

ट्रांस यमुना कालोनी से तीन दिन पहले जलकल विभाग में महिला कर्मचारी का अपहरण कर फिरौती मांगने वाले बदमाशों से गुरुवार सुबह पुलिस से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने तीन बदमाशों को दबोच लिया।
घटना 20 मार्च की है। नारायच निवासी मालती देवी जलकल विभाग में लिपिक हैं। वह पति की जगह मृतक आश्रित में लगी हैं। सोमवार की दोपहर उन्हें परिचित ने फोन किया। बताया कि उनका ई-रिक्शा पलट गया है। दुर्घटना में चालक घायल हो गया है। उसे कार्यालय से रायल कट पर बुलाया। वहां पर पहले से मौजूद बदमाशों ने मालती देवी को वैन में बैठा लिया था। पुत्री को फ़ोन कर 50 लाख रुपये फिरौती मांगी थी।
कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल
गुरुवार की सुबह करीब साढ़े चार बजे फाउंड्री नगर क्षेत्र में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश साहिल पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने साहिल और उसके दो साथियों संजीव चौधरी व मयंक को गिरफ्तार कर लिया।