• Home
  • Wed, 12-Mar-2025

Breaking News


आगरा में रिटायर्ड सीओ से ब्लैकमेलिंग, महिलाओं के गैंग ने वसूले छह लाख, 10 लाख की डिमांड पर कमिश्नर से शिकायत

Updated : Wed, 22 Mar 2023 04:26 PM

सेवानिवृत्त सीओ ब्लैकमेलिंग का शिकार हो गए। आरोप है कि महिलाओं ने उनके पुत्र से शादी का फर्जी प्रमाण पत्र बनवाया। उन्हें बदनाम करने की धमकी देकर छह लाख रुपये वसूल लिए। आरोपितों ने 10 लाख रुपये और मांगे। रकम न देने पर पर उन्हें और बेटे को जान से मारने की धमकी दी। सीओ ने पुलिस आयुक्त से शिकायत की। आरोपितों के खिलाफ साक्ष्य दिए। सिकंदरा थाने मे दो महिलाओं समेत छह आरोपितों के खिलाफ अभियोग दर्ज किया गया है।

दो महिलाएं चला रही गैंग

ईश्वर नगर शास्त्रीपुरम निवासी सेवानिवृत्त सीओ राजेंद्र सिंह ने अभियोग दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि दो महिलाएं ब्लैकमेलिंग कर वसूली करने वाला गिरोह चला रही हैं। इसमें एक महिला का पति भी शामिल है। आरोप है कि महिला अच्छे परिवार के लोगों को अपने जाल में फंसाती हैं। उनसे रकम वसूलती हैं। रकम नहीं देने पर ब्लैकमेल करती हैं।

महिला ने इसी तरीके से उनके पुत्र मनीष को अपने जाल में फंसाया। पहले से विवाहित होने के बावजूद खुद को अविवाहित दर्शाया। आर्य समाज मंदिर का फर्जी प्रमाण पत्र बनवा लिया। जिसके बाद ब्लैकमेल कर उनसे जुलाई 2021 में छह लाख रुपये मांगे। धमकी देकर 50 हजार रुपये वसूल लिए। जबकि 3.50 लाख रुपये अपने खाते में जमा करा लिए।