• Home
  • Wed, 12-Mar-2025

Breaking News


बांग्लादेशियों से मुलाकात करने वालों पर पुलिस की नजर, जेल की अलग बैरकों में रखे घुसपैठिये

Updated : Tue, 21 Mar 2023 05:54 PM

आगरा की जिला जेल में बंद 33 बांग्लादेशियों को अलग-अलग बैरक में रखा गया है। जेल प्रशासन द्वारा उनके मुलाकात पर निरंतर नजर रखी जा रही है। तीन दिन पहले एंटी टेरेरिस्ट स्कवाड (एटीएस) द्वारा गिरफ्तार पांच बांग्लादेशियों का सुराग भी इसी के चलते मिला था।

पकड़े जा रहे हैं बांग्लादेशी घुसपैठिये

सिकंदरा आवास विकास कालोनी सेक्टर 14 से इंटेलीजेंस ब्यूराे (आइबी) ने पुलिस के साथ छापा मारा था।वहां से 32 बांग्लादेशी घुसपैठिया गिरफ्तार किए थे। जिसमें 13 महिलाएं, 15 पुरुष और चार बाल अपचारी थे। इसके अलावा एक से सात वर्ष की आयु के आठ बच्चे थे। इन सभी को जेल भेजा था। ताजगंज के तोरा क्षेत्र से एटीएस ने 17 मार्च की रात को दो महिलाओं समेत पांच बांग्लादेशी गिरफ्तार किए। एटीएस को जन्नत आरा की जेल में मुलाकात से सुराग मिला था।

33 बांग्लादेशी हैं बंद

जिला जेल में इस समय 33 बांग्लादेशी बंद हैं। इनमें 15 महिलाएं और 18 पुरुष हैं। जेल प्रशासन ने महिलाअाें को दो बैरक में रखा है। जबकि 18 पुरुषों को अलग-अलग बैरक में रखा है। बांग्लादेशियों की मुलाकात का विवरण रख रहा है। जन्नत आरा उसके पति अजीजुर से पूछताछ में मिली जानकारी के बाद एटीएस ने शहर की सीमा से लगे थानों में दो महीने के दौरान बनी नई झोपड़ियों की छानबीन शुरु कर दी है। जिला जेल अधीक्षक पीडी सलोनिया ने बताया कि बांग्लादेशी बंदियो को अलग-अलग बैरक में रखा गया है। उनकी मुलाकात पर नजर रखी जा रही है।