डिप्टी सीएम बृजेश पाठक बोले- 2017 से पहले गुंडे-माफियाओं का राज था, सीएम योगी ने लगाम लगाई
Updated : Mon, 20 Mar 2023 04:42 PM

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में गुंडे माफियाओं का राज था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने माफियाओं पर लगाम लगाई है। उद्यमियों और व्यापारियों को संसाधन और सुरक्षा दी जा रही है।
इस दौरान उन्होंने कहा कि सपा अपना अस्तित्व बचाने के लिए प्रयास कर रही है। जनता ने उसे नकार दिया है। पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य पर उन्होंने कहा विवादित बयान देकर लोग चर्चा में आना चाहते हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर उन्होंने कहा जो अपने को सांसद ही दुर्भाग्य से मानते हैं उनकी चर्चा ही क्या करनी। नेशनल चैंबर पदाधिकारियों ने आगरा के औद्योगिक विकास, बैराज, एयरपोर्ट सहित अन्य बिंदुओं पर अपना मांग पत्र उप मुख्यमंत्री को सौंपा।