• Home
  • Wed, 12-Mar-2025

Breaking News


पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होते ही तापमान बढ़ना शुरू, मेरठ-आगरा में कल बारिश का अनुमान

Updated : Sun, 12 Mar 2023 04:45 PM

राजस्थान में विकसित हुए पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो चुका है। इससे दिन और रात के तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी। शनिवार से इसकी शुरुआत हो गई। अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री से. पर पहुंच गया।

दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी

पश्चिमी विक्षोभ के चलते दिन और रात के तापमान में दो से तीन डिग्री से. की कमी आई थी। अब अधिकतम तापमान में 1.7 डिग्री से. की बढ़ोतरी हुई और यह 33.7 डिग्री से. पर पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं आया। यह 15.8 डिग्री से. रहा। मौसम विभाग के निदेशक डा. दानिश ने बताया कि सोमवार से बादल दस्तक देंगे। इससे दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी।

मेरठ में हो सकती है बूंदाबांदी

जागरण संवाददाता, मेरठ: दिन के तापमान में शनिवार को बढ़ोतरी दर्ज की गई। रविवार को पश्चिम विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके प्रभाव से 13 और 14 मार्च को मेरठ और एनसीआर के कई इलाकों में बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पूर्वी, पश्चिम राजस्थान में ठीकठाक बारिश के आसार हैं। शनिवार को अधिकतम तापमान 31.4 और न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस रहा।