• Home
  • Wed, 12-Mar-2025

Breaking News


पंचतत्व में विलीन हुए सतीश कौशिक, परिवार और सेलिब्रिटीज ने नम आंखों से दी विदाई

Updated : Thu, 09 Mar 2023 04:36 PM

सतीश कौशिक अब हमारे बीच नहीं रहे...। उनके दोस्त और को-एक्टर अनुपम खेर ने ट्वीट कर उनके निधन की खबर दी। सतीश कौशिक का एनसीआर में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनका शव फिलहाल गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में है और पोस्टमार्टम के बाद मुंबई लाया जाएगा। अशोक पंडित ने बताया कि सतीश कौशिक अपने दोस्तों के साथ होली मनाने दिल्ली आए थे, जहां उनकी तबीयत बिगड़ी। कंगना रनोट, अजय देवगन, रिचा चड्ढा, रितेश देशमुख सहित अन्य कलाकारों ने ट्वीट कर सतीश कौशिक को श्रद्धांजलि दी। 

मुंबई में हुआ सतीश कौशिक का अंतिम संस्कार, शामिल हुए परिजन और दोस्त

सतीश कौशिक का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। अब उनका अंतिम संस्कार मुंबई में किया गया है। उन्हें नम आंखों से विदाई दी गई है। कई कलाकार उनके अंतिम दर्शन करने पहुंचे थे। वहीं, कई फैंस उनके निधन से सदमे में भी नजर आए।

फूलों से सजी एंबुलेंस में निकली अंतिम यात्रा

मुंबई में सतीश कौशिक की अंतिम यात्रा शुरू हो चुकी है। फूलों से सजी एंबुलेंस के जरिए दिवंगत अभिनेता को वर्सोवा के श्मशान घाट ले जाया जा रहा है, जहां उन्हें पंचतत्व में विलीन किया जाएगा। सतीश कौशिक के अंतिम दर्शन के लिए सलमान खान, रणबीर कपूर और अर्जुन कपूर भी पहुंचे।