• Home
  • Wed, 12-Mar-2025

Breaking News


ताजमहल के पूर्वी गेट पर मधुमक्खियों का हमला, पर्यटकों को बनाया शिकार; मची अफरा तफरी

Updated : Wed, 08 Mar 2023 04:36 PM

ताजमहल के पूर्वी गेट पर मंगलवार दोपहर मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। मधुमक्खियों द्वारा डंक मारे जाने से पर्यटकों में अफरा तफरी मच गई। होलिका दहन को लाई गई लकड़ी में मधुमक्खियां थीं।

घटनाक्रम मंगलवार दोपहर लगभग 2:30 बजे का है। ताजमहल के पूर्वी गेट के नजदीक स्थित होटल से होलिका दहन के लिए लोग लकड़ी लेने गए थे। लकड़ी के ढेर में मधुमक्खियों का छत्ता भी था। लोगों ने जब लकड़ी उठाने का प्रयास किया तो मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया।

वहां से गुजर रहे कुछ पर्यटकों के मधुमक्खियों ने डंक मार दिया। इनमें बच्चे भी शामिल थे। किसी ने सिर पर बैग रखकर स्वयं को बचाया तो किसी ने दौड़ लगा दी। इससे काफी देर तक अफरातफरी का हाल रहा। मधुमक्खियों के जाने के बाद ही लोगों ने राहत की सांस ली।