• Home
  • Wed, 12-Mar-2025

Breaking News


Holi की कन्फ्यूजन करें दूर, आगरा में ढाई घंटे शुभ मुहूर्त

Updated : Sat, 04 Mar 2023 05:05 PM

इस साल होलिका दहन का शुभ मुहूर्त करीब ढाई घंटे का तक चलेगा। त्योहार वाले दिन राहुकाल का विशेष ध्यान रखें। ज्योतिषाचार्य डा अरविंद्र मिश्रा ने बताया कि भारतवर्ष के अधिकांश प्रदेशों में फाल्गुन की पूर्णिमा सात मार्च दिन मंगलवार को सांयकाल 6:09 मिनट से पहले ही सूर्यास्त हो जाएगा। तब प्रदोषकाल शुरू हो जाने से होलिका दहन के लिए सर्वोत्तम समय माना जाएगा। क्योंकि प्रदोष व्यापिनी पूर्णिमा सदा ग्रहा मानी गई हैं।

होलिका दहन का ये है शुभ समय

स्मृतिसार नामक शास्त्र के अनुसार, जिस वर्ष फाल्गुन की पूर्णिमा तिथि दो दिन प्रदोष को स्पर्श करे तब तो दूसरी पूर्णिमा (अगले दिन) में होली जलाना चाहिए। इस साल होलिका दहन के लिए शुभ समय 2 घंटे 27 मिनट का है। सात मार्च को शाम 6:24 से रात 8:51 मिनट के बीच का समय होलिका दहन के लिए शुभ है, मंगलवार को राहुकाल 3: 00 बजे से 4: 30 बजे तक रहेगा इस समय में होलिका पूजन करने से बचें।

होली के दिन प्रातः सबसे पहले श्री हनुमान जी की पूजा विधि विधान से करनी चाहिए जिससे हमारे अनेक कष्टों का समन होता है ऐसा शास्त्रों में वर्णित हैं। होलिका दहन के बाद अगले दिन यानी आठ मार्च को रंगों की होली खेली जाएगी।