म़ुख्यमंत्री सचिवालय का IAS अधिकारी बता ठगी करने वाला गिरफ्तार
Updated : Thu, 02 Mar 2023 05:39 PM

खुद को मुख्यमंत्री सचिवालय में तैनात बताने वाले फर्जी आइएएस अधिकारी पंकज राय को ताजगंज पुलिस ने बुधवार गिरफ्तार कर लिया। उसने ताजगंज निवासी महिला को निविदा दिलाने के नाम पर 14 लाख रुपये ठगी का प्रयास किया था। उसके खिलाफ नवंबर 2022 में ताजगंज थाने में धोखाधड़ी का अभियोग दर्ज किया गया था। आरोपित पंकज राय उर्फ पंकज गुप्ता मूलरूप से जय भूतनाथ वाली गली, पठानपुरा थाना रामनगर जिला सहारनपुर का रहने वाला है। पुलिस ने एक फर्जी पहचान पत्र, दो आधार कार्ड, दो पैन कार्ड बरामद किया है। पहचान पत्र में आरोपित ने खुद को लोक निर्माण विभाग का सचिव दर्शा रखा है।
स्वयं को म़ुख्यमंत्री सचिवालय में तैनात बताता था पंकज राय
पुलिस उपायुक्त विकास कुमार ने बताया कि विभव नगर निवासी नेहा बालियान ने अभियोग दर्ज कराया था। उन्होंने पुलिस को बताया कि गाजियाबाद निवासी नीतू राणा उनकी 20 वर्ष पुरानी परिचित हैं। नीतू ने छह अक्टूबर 2022 को उन्हें फाेन किया। उनसे बाल विकास एवं आशा कार्यकर्ती की निविदा भरने की कहा। कहा कि उनके परिचित आइएएस है।वह मुख्यमंत्री सचिवालय लखनऊ में तैनात हैं।